फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Blow the effigy in protest against the Pancheshwar dam

पंचेश्वर बांध के विरोध में पुतला फूंका

Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Blow the effigy in protest against the Pancheshwar dam
पंचेश्वर बांध के विरोध में पुतला दहन करते झूलाघाट के लोग - फोटो : अमर उजाला

पंचेश्वर बांध के विरोध में महाकाली नदी घाटी क्षेत्र के लोग संगठित होने लगे हैं। पंचेश्वर बांध की डीपीआर में डूब क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे और व्यापारिक मंडी झूलाघाट को गांव का दर्जा देने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को सरकार का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया तो गंभीर परिणाम होंगे।

विज्ञापन


महाकाली की आवाज संगठन ने नदी घाटी क्षेत्र के लोगों को संगठित करना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले भारत सरकार की सलाहकार कंपनी वाप्कोस ने पंचेश्वर बांध की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को सार्वजनिक किया। इसमें बांध बनने पर डूब क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे झूलाघाट को व्यापारिक मंडी की जगह गांव का दर्ज दिया गया। साथ ही किराए की दुकानों और किसी भी तरीके के व्यापार करने वाले लोगों को इसमें शामिल नहीं किया है। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को एसबीआई चौक के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका और कहा कि सरकार सीमांत के लोगों पर बांध को थोपना ही चाह रही है तो क्षेत्र के सभी मामलों को दरकिनार न करे।
विज्ञापन


लोगों ने यह भी कहा कि जब सरकार समस्या का समाधान कर पाने की स्थिति में ही नहीं है तो नदी घाटी क्षेत्र के सभी लोगों का देश निकाला कर दे। पुतला फूंकने वालों में नीरज भट्ट, जगदीश ओली, मनोज जोशी, केशर चंद, हरीश बिष्ट, सुरेंद्र लुंठी, प्रकाश भट्ट, हेमंत पंगरिया, मोहन भट्ट, जनक चंद आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed