फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Black wheat. change. fate. farmers. improve. health.

Pithoragarh News: काला गेहूं बदलेगा किसानों की तकदीर, लोगों की बढ़ाएगा सेहत

Wed, 20 Nov 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Black wheat. change. fate. farmers. improve. health.
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में अब काला गेहूं किसानों की तकदीर बदलेगा। शुरुआती दौर में ट्रायल बेस पर इसकी खेती होगी। हर विकासखंड में दो-दो किसान इसकी खेती करेंगे। कृषि विभाग निशुल्क बीज किसानों को उपलब्ध कराएगा। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक जिले का मौसम इसकी खेती के लिए अनुकूल है। यदि ट्रायल सफल रहा तो अन्य किसानों को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कृषि विभाग ने काले गेहूं की खेती से किसानों को जोड़ने की पहल शुरू की है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले के हर विकासखंड में ट्रायल बेस पर काले गेहूं की खेती होगी। हर विकासखंड में दो-दो किसान इसके लिए चिन्हित किए गए हैं। शुरुआती दौर में चार हेक्टेयर में इसकी खेती होगी।
विज्ञापन

भविष्य में अन्य किसानों को भी इससे जोड़ा जाएगा। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक काले गेहूं की खेती के लिए जिले का मौसम अनुकूल है। 25 से 28 डिग्री तापमान पर इसका बेहतर उत्पादन होता है। कृषि विभाग सीमांत के किसानों को काले गेहूं की खेती के लिए प्रोत्साहित भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक हेक्टेयर में होता है 15 क्विंटल उत्पादन
पिथौरागढ़। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक काले गेहूं का एक हेक्टेयर भूमि पर 15 क्विंटल तक उत्पादन होता है। पर्याप्त सिंचाई, खाद और पोषक तत्वों की उपलब्धता इसके उत्पादन को प्रभावित कर सकती है।
-
पौष्टिकता से भरपूर है काला गेहूं, छह हजार रुपये क्विंटल कीमत
पिथौरागढ़। विशेषज्ञों के मुताबिक काला गेहूं पौष्टिकता से भरपूर है। इसमें मिलने वाला एंटीऑक्सिडेंट शरीर की सूजन को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें मिलने वाला मैग्नीशियम कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। मधुमेह के रोगियों के लिए इसका उपयोग लाभकारी होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में एक क्विंटल काले गेहूं की कीमत छह हजार रुपये तक है।

-

जिले में काले गेहूं की ट्रायल बेस पर खेती होगी। काला गेहूं पौष्टिकता के साथ ही आर्थिक तौर पर लाभकारी है। इसकी खेती के प्रति किसानों को प्रेरित कर उनकी आजीविका में वृद्धि करने के प्रयास हो रहे हैं। - अमरेंद्र चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed