{"_id":"3709bcc6eccab4c60416493945b98015","slug":"bjp-workers-picket-demonstrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन किया। प्रभारी डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिसमें राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवा, झूठी घोषणाओं के विरोध में राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी आदि के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपाइयों ने जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि जनविरोधी नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था, माफियाराज, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, सीएम की कोरी घोषणाओं से जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार अपने ही विधायकों का भला करने में लगी हुई है, लेकिन राज्य की जनता के साथ छलावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया, नगर अध्यक्ष राजेश उप्रेती, नारायण दत्त गड़कोटी, हिमेश कलखुड़िया, अंबादत्त फुलारा, छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज महरा, कैलाश पांडेय, सुभाष जोशी, कपिल खर्कवाल, गिरीश जोशी, नवीन बोहरा, मनोज तड़ागी, कैलाश अधिकारी, त्रिलोक मौनी, सूरज सिंह, ईश्वर भट्ट, कमल माहरा, रमेश सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
पाटी में भी भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुरेश भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील परिसर में विद्याधर गहतोड़ी के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री द्वारा झूठी घोषणाएं कर सूबे के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हरीश रावत ने जितनी भी घोषणाएं की हैं, उनमें किसी पर भी अमल नहीं हो पाया है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बीएस माहरा को सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत पर विकास कार्यों की झूठी घोषणाएं करने, सूबे में कानून, व्यवस्था की बदहाल स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया गया। बाद में सुरेश भट्ट, विद्याधर गहतोड़ी, शोबन सिंह मौनी, महेश गहतोड़ी, विनोद गहतोड़ी, नवीन शर्मा, आदि ने ज्ञापन दिया।