फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: BJP National President JP Nadda visit to Pithoragarh

JP Nadda Rally: पिथौरागढ़ पहुंचे जेपी नड्डा, चुनावी रैली कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश; कांग्रेस को जमकर घेरा

Thu, 04 Apr 2024 04:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें लोकसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: BJP National President JP Nadda visit to Pithoragarh
पिथौरागढ़ पहुंचे जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देव सिंह मैदान में जनसभा को संबाेधित करते हुए विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के बिना भारतीय राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कोई राजनीतिक पार्टी मैदान में नहीं है। उन्होंने दावा किया राज्य की सभी पांच सीटों पर भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 2.06 बजे देव सिंह मैदान पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें लोकसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। जनसभा में नड्डा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे देवभूमि आने का मौका मिला है। उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीर भूमि भी है, यहां का हर व्यक्ति देवतुल्य है। यहां के लोग देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि देशभर में भाजपा 400 पार और उत्तराखंड में सभी पांच सीटें जीत रही है। प्रश्न ये है कि कौन सी सीट का अंतर कितना होगा। दूसरी राजनीतिक पार्टियां मैदान में हैं ही नहीं। दूसरी राजनीतिक पार्टियों में टिकट लेने वाला भी कोई नहीं है। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में शिथिलता नहीं बरतने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान करने और कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

कांग्रेस ने किसी भी लोक में नहीं छोड़ा भ्रष्टाचार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसी भी लोक में भ्रष्टाचार को नहीं छोड़ा है। पाताल लोक की बात करें तो कोयला घोटाला किया। जमीन की बात करें तो बोफोर्स, जल में पनडुब्बी और नभ में अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला किया। इसके अलावा टू-जी, थ्री-जी आवंटन सहित कई अन्य घोटाले कांग्रेस ने किए।


आज उत्तराखंड में दिख रहा है विकास
भाजपा के वरिष्ठ नेता नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है। आज उत्तराखंड में विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है। राज्य में विकास की गंगा बह रही है। हमें ऐसे लोगों का चयन करना है जो उत्तराखंड के दर्द को समझे, युवाओं की आकांक्षाओं को समझकर उनके सपनों को पंख लगाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को मुख्यधारा से लाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बदली राजनीति की संस्कृति
नड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद उन्होंने राजनीति की संस्कृति बदली है। पहले लोग सीमा पर स्थित गांवों को अंतिम गांव कहते थे, अब उन गांवों को पहला गांव कहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करती है और साक्ष्य मांगती है। हमें ऐसे प्रमाण मांगने वाले व्यक्तियों को दोबारा नहीं आने देना है।

किसी ने दिया बुरांश तो किसी ने दिया गुलाब का फूल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही। किसी कार्यकर्ता ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया तो किसी ने बुरांश का फूल दिया। कार्यकर्ताओं में उनके दौरे को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

पिथौरागढ़ पहुंचे जेपी नड्डा, चुनावी रैली कर कार्यकर्ताओं में भार जोश; कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed