फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhuvan Awasthi has been cooking for the laborers and the poor for 51 days in lockdown

लॉकडाउन में 51 दिन से मजदूरों व गरीबों के लिए खाना बना रहे भुवन अवस्थी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Bhuvan Awasthi has been cooking for the laborers and the poor for 51 days in lockdown
क्वारंटीन सेटरों के लिए खाना तैयार करते भुवन चंद्र अवस्थी। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। लाकडाउन के चौथे दौर में भी शिक्षा विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी दिन रात कोरोना के कारण बाहरी राज्यों के फंसे मजदूरों व क्वारंटीन सेंटरों के लिए खाना बना रहे है। डीडीहाट में स्थापित रोटी बैंक द्वारा लॉकडाउन के पहले चरण के 29 मार्च से डीडीहाट में फंसे बाहरी राज्यों व नेपाली मूल के लोगों को खाना उपलब्ध कराया गया। सुबह 6 बजे से खाना बनाने के लिए रोटी बैंक में भुवन अवस्थी कार्य में लग जाते है। कोरोना के कारण जहां सभी सरकारी कर्मचारी अवकाश पर अपने घरों में रहने को प्राथमिकता दे रहे थे। वही राजकीय इंटर कालेज नारायण नगर में अनुसेवक पद पर तैनात भुवन अवस्थी सुबह 6.00 बजे से रात 7.00 बजे तक रोजाना 400 से 500 मजदूरों व क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए भोजन तैयार कर रहे है। भुवन अवस्थी कहते है कि कोरोना की इस जंग में गरीब व क्वारंटीन सेंटरो के लिए भोजन पहुचाना ही पहली प्राथमिकता थी। और वह अपने सहयोगी प्रहलाद टोलिया व कुशल कन्याल के साथ मिलकर इस कार्य को कर रहे है। वही रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय पंत ने कहा कि वर्तमान में रोटी बैंक प्रशासन के सहयोग से नगर के सभी क्वारंटीन सेंटरो में खाना पंहुचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed