फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhuramuni XI in the quarter-finals

भुरमुनी एकादश क्वार्टर फाइनल में

Tue, 20 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bhuramuni XI in the quarter-finals
भूतपूर्व सैनिक संगठन की क्रिकेट प्रतियोगिता में भुरमुनी एकादश क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। डीडीहाट की स्व. अनुराग शाह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में कनालीछीना और डीवाईसी डीडीहाट ने मुकाबले जीते, जबकि अस्कोट में देवल की टीम विजयी रही। भुरमुनी में नैनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। भुरमुनी एकादश ने 5 विकेट शेष रहते मैच जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्णायक शुभम खड़ायत, सुमित धानिक, स्कोरर सोनू बोहरा थे। उधर, डीडीहाट में पहले मैच में कनालीछीना ने निर्धारित ओवर में 158 रन बनाए। जवाब में भड़गांव की टीम 48 रन पर ढेर हो गई। दूसरे मुकाबले में जीआईसी ने पहले खेलते हुए 114 रन का स्कोर बनाया। जिसे डीवाईसी डीडीहाट ने 10.2 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। वहीं, अस्कोट में चल रही मल्लिकार्जुन क्रिकेट टूर्नामेंट में देवल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। जवाब में जमतड़ी की टीम 102 रन पर आउट हो गई। निर्णायक मनोज लुंठी, कमलेश धामी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed