फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhupendra Joshi of Hanera becomes Lieutenant in Army

हनेरा के भूपेंद्र जोशी सेना में लेफ्टिनेंट बने

Sat, 08 Dec 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Sat, 08 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra Joshi of Hanera becomes Lieutenant in Army
लेफ्टिनेंट भूपेंद्र जोशी के कंधों पर स्टार सजाते माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

हनेरा के मल्लाछाना गांव निवासी भूपेंद्र जोशी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। क्षेत्र के युवक के सैन्य अधिकारी बनने पर गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


हनेरा निवासी भूपेंद्र जोशी की प्राथमिक शिक्षा गंगोलीहाट के सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। विवेकानंद विद्या मंदिर से आठवीं करने के बाद उन्होंने केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़ से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट किया। इसके बाद बीटेक करने के दौरान वर्ष 2006 में सेना में भर्ती हो गए। सेना में अधिकारी बनने के लिए उन्होंने प्रयास जारी रखा। पिछले वर्ष उनका चयन ओटीए गया में प्रशिक्षण के लिए हुआ। एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शुक्रवार को ऑफीसर ट्रेनिंग सेंटर गया से भूपेंद्र पास आउट हुए।
विज्ञापन


उनके पिता ज्योतिषाचार्य दिनेश चंद्र जोशी (दीनू गुरु) और मां चंद्रा देवी ने उनके कंधों पर स्टार लगाए। भूपेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय मां चामुंडा और माता-पिता को दिया है। भूपेंद्र की पत्नी कविता जोशी और सात माह की पुत्री भाव्या हैं। भूपेंद्र के बड़े भाई रवींद्र जोशी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बहन कंचन की शादी हो चुकी है। सेना में अधिकारी बने भूपेंद्र सिलचर असम में तैनाती देंगे। भूपेंद्र के लेफ्टिनेंट बनने पर विधायक मीना गंगोला, नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, प्रमुख गंगा बिष्ट आदि ने खुशी व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed