फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhana staged Gangnath

भाना गंगनाथ का मंचन देखने उमड़ी भारी भीड़

Mon, 20 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bhana staged Gangnath
भाना गंगनाथ का मंचन - फोटो : अमर उजाला

राजकीय संग्रहालय के प्रेक्षागृह में लोकगाथा भाना गंगनाथ पर आधारित नाटक का मंचन देखने के लिए लोगों की अपार भीड़ उमड़ गई। भाव राग ताल नाट्य अकादमी ने इस नाटक के माध्यम से एक ओर लोगों को ऐतिहासिक गाथाओं के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया दूसरी ओर नाटक ने लोगों का स्वस्थ मनोरंजन भी किया।

विज्ञापन


भाना गंगनाथ नाटक की कहानी अटूट प्रेम पर आधारित है। गंगाचंद को एक दिन सपने में भाना दिखती हैं और वह अपना सब कुछ त्यागकर भाना की खोज में निकल जाते हैं। एक दिन उनको भाना मिल जाती है। बाद में इन दोनों की हत्या हो जाती है। इनकी आत्मा क्रोधित होकर लोगों को परेशान करने लगती है। जब लोगों ने क्षमा याचना की तो गंगनाथ मान जाते हैं।
विज्ञापन


नाटक में गंगनाथ की भूमिका पंकज चंद ने, भाना की भूमिका प्रीति रावत ने जीवंत तरीके से निभाई। अन्य कलाकारों में भवैचंद की भूमिका रोहित यादव, प्यूंला रानी दीपा बिष्ट, नट डिगरदीप, अनीता बिटालू, गोरिया सूरज सिंह आदि थे। इसके अलावा दीपक मंडल, जितेंद्र धामी, तरुण वर्मा, अभिषेक बोहरा, शुभम कार्की, तरुण वर्मा ने भी विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक का निर्देशन कैलाश कुमार ने किया। सभी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। नाटक में संगीत धीरज कुमार ने और नृत्य संरचना हेमंत पांडे ने की। नाटक मंचन के समय मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed