नाचनी (पिथौरागढ़)। शुक्रवार देर रात क्षेत्र में भारी बारिश से खबरिया रौली और हरड़िया में उफान आ गया। इससे भैंसखाल गांव को खतरा पैदा गया है। इसके अलावा मलबा आने से थल-मुनस्यारी मार्ग नया बस्ती, रातिगाड़ और तेजम में करीब नौ घंटे बंद रही। लोनिवि ने शनिवार को सुबह आठ मार्ग को सुचारु किया।
क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने भैंसखाल के खबरिया रौली ने रौद्र रूप ले लिया है। इससे भैंसखाल गांव को खतरा पैदा गया है। रौली गांव की आमधार सड़क टूट गई है। पंचायत घर और आवासीय घरों की ओर बढ़ सकता है। देर रात हुई बारिश में ग्रामीण जागते रहे। जब बारिश हल्की हुई तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसी रौली गाड़ ने 2019 में गांव का पंचायत घर, सार्वजनिक सुलभ शौचालय, पंचायत घर में रखा सामान, पेयजल टैंक, सिंचाई टैंक आदि सैलाब में बह गए थे। हरड़िया में भारी भूस्खलन से रामगंगा में भारी बोल्डर और मलबे से पट गया है। इससे 11 बजे रामगंगा का प्रवाह आधे घंटे रुकने से भैंसखाल गांव तक तालाब बन गया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए खतरे और क्षति की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष, उपजिलाधिकारी मुनस्यारी और सिंचाई विभाग को दे दी है। इधर अस्कोट में भी कल रात की भारी बारिश के बाद भारी नुकसान हुआ। तेज बारिश और अंधड़ के कारण कई पेड़ नीचे गिर गए। कुछ पेड़ों के कारण बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।