{"_id":"0b9cc0b3b7d2969306b98be68003147a","slug":"beti-bachao-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वड्डा में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वड्डा में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला,झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय एकता मंच, हिल्ट्रान कैल्क और नीड्स सोसायटी ने वड्डा कस्बे में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित किया गया। लोगों को समझाया गया कि लिंगानुपात लगातार कम हो रहा है। यदि इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो आने वाले समय में गंभीर स्थिति पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले कस्बे में रैली निकाली गई। लोगों को समझाया गया कि वह बेटियों का संरक्षण करें, उनको खूब पढ़ाएं और समाज में आगे बढ़ने के मौके दें। अंतरराष्ट्रीय एकता मंच के संयोजक महेश बराल, नीड्स सोसायटी के अध्यक्ष विपिन पांडे ने अभियान के उद्देश्य पर रोशनी डालते हुए कहा कि जब समाज का हर व्यक्ति जागरूक होगा तो व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में अर्चना बराल, संतोष चड्ढा, हिमानी टम्टा, आशा रौतेला, गरिमा तिवारी, जितेंद्र धामी, अर्पण संस्था की आशा पाल, लक्ष्मण धामी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन