{"_id":"a1fa135b4f786e3b921653a0b43ac8a9","slug":"benches-attached-to-the-slap-hit-man-patwari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता पक्ष से जुड़े व्यक्ति ने पटवारी को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता पक्ष से जुड़े व्यक्ति ने पटवारी को जड़ा थप्पड़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Sat, 09 May 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
आपदा सत्ता पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति ने यहां उपजिलाधिकारी के सामने ही राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) को थप्पड़ जड़ दिया। कहा जा रहा है कि यह व्यक्ति आपदा राहत राशि दिलाने के लिए पटवारी पर दबाव बना रहा था। अभी पटवारी ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। अलबत्ता इस घटना की पूरे नगर में चर्चा है। पटवारी इस घटना से बेहद भयभीत है।
सोबला निवासी एक व्यक्ति पटवारी पुष्कर सांगुड़ी पर लंबे समय से यह दबाव बना रहा था कि उसे राहत राशि दिलाए। आपदा के समय इस व्यक्ति को राहत राशि मिल गई थी। ऐसे में पटवारी ने फिर से राहत राशि दिलाए जाने में असमर्थता जता दी। पटवारी के इंकार करने के बाद यह व्यक्ति एसडीएम के पास आ गया। उस समय पटवारी भी एसडीएम कार्यालय में मौजूद था। जब पटवारी ने इस व्यक्ति को नियमों की जानकारी दी तो उसने तैश में आकर पटवारी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना से एसडीएम एके पांडे अवाक रह गए। पटवारी वहां से चुपचाप खिसक लिया। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश है। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, भाजयुमो तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र नपलच्याल आदि का कहना है कि एक सरकारी कर्मचारी के साथ सत्ता का धौंस दिखाकर ऐसा सुलूक करना बेहद गलत है। इस पर एसडीएम को अपने स्तर से कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में अब तक कोई रिपोर्ट नहीं हुई है।