{"_id":"68d82d675c7cb4068c081119","slug":"bear-creates-panic-in-birthi-village-kills-cow-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133029-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिर्थी गांव में भालू की दहशत, गाय को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिर्थी गांव में भालू की दहशत, गाय को मार डाला
Sun, 28 Sep 2025 04:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:07 AM IST
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। तेजम तहसील के बिर्थी गांव में भालू की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। भालू ने जंगल गई गायों पर हमला कर दिया, जिसमें एक दुधारू गाय की मौत हो गई।
बीते शुक्रवार को क्षेत्र के सिनर गांव में भेड़ों के साथ जंगल गए भेड़पालक पर भालू ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा था। अब दूसरे ही दिन क्षेत्र के बिर्थी गांव के जंगल में भालू ने दहशत फैलाई। बिर्थी गांव निवासी भवान सिंह दानू गायों को लेकर नजदीक के लेटावा जंगल गए थे। वहां अचानक भालू ने गायों पर हमला कर दिया।
एक गाय को भालू ने दबोच लिया। भवान सिंह के शोर मचाने पर भालू भाग गया लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी। सूचना पर गिरगांव अनुभाग के वन बीट अधिकारी सुंदर सिंह बाफिला लेटावा पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पशुपालक को मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी। गांव के नजदीकी जंगल में भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत काफी बढ़ गई है। संवाद