{"_id":"57bb46da4f1c1b8e63d500ee","slug":"bdc-vin-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत समिति विण की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत समिति विण की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी विण की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। क्षेत्र पंचायत समिति विण की बैठक में सोमवार को विधायक मयूख महर ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने ब्लॉक के अंतर्गत बनी सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी गठित करने को कहा। बैठक में प्रधानों और सदस्यों ने जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में विष प्रतिरोधक दवा उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह और कासनी के प्रधान सुरेश कसनियाल ने मनरेगा का भुगतान न होने का मामला उठाया।
विज्ञापन
धारी धमौड़ के प्रधान कैलाश जोशी ने सड़क मार्ग की दुर्दशा का जिक्र किया। ब्लॉक प्रमुख दीपिका बोहरा की अध्यक्षता और बीडीओ बीपी जुयाल के संचालन में हुई बैठक में विभिन्न इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या को उठाया। उरेडा के अधिकारियों ने बताया कि 535 स्कूलों में सोलर लाईट लगाई जा रही है। विधायक ने सड़कों के निर्माण और हॉटमिक्स के काम में बरती जा रही लापरवाही पर गुस्सा जताया।
विज्ञापन
बैठक में सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय के निर्माण पर जोर दिया गया। सीडीओ आशीष चौहान ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान हो जाना चाहिए। इसी दौरान विधायक ने अपनी निधि से विण विकासखंड के सभागार के लिए इनवर्टर उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख हीरा सिंह, कनिष्ठ प्रमुख शकुंतला देवी, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, डीडीओ गोपाल गोस्वामी, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट आदि थे। बैठक में शिक्षा, पेयजल, विद्युत, उरेडा, स्वास्थ्य, मनरेगा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे।