फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Basilkhet-Bhingari road closed for one month

बासीखेत-भिनगड़ी सड़क एक माह से बंद

Wed, 05 Sep 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Wed, 05 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Basilkhet-Bhingari road closed for one month
मलबा आने से बंद है बासीखेत-भिनगड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला

बासीखेत-ओलियागांव-भिनगड़ी सड़क एक माह से बंद पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह दरारें आ गई हैं, जमीन धंसती जा रही है। लोगों ने खड़िया खनन के कारण सड़क धंसने का आरोप लगाया है। लोनिवि भी इसकी पुष्टि कर रहा है।

विज्ञापन


बासीखेत-भिनगड़ी सड़क तीन अगस्त को बंद हो गई थी। यातायात बाधित होने से क्षेत्र के लोग परेशान हो गए हैं। ग्रामीण जगदीश सिंह, ईश्वर कुमार, भुवन चंद्र, संदीप सिंह, जगत सिंह, देवेंद्र सिंह आदि ने अधिशासी अभियंता लोनिवि, डीएम और खनन अधिकारी को पत्र भेजकर सड़क धंसने के कारणों की जांच करने के साथ ही सड़क पर यातायात बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया ने बताया कि सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि जल्द ही सड़क पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। कहा कि निचले हिस्से पर खड़िया खनन होने से बरसात में सड़क हर साल धंसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्यूंती-राम मंदिर सड़क पर सुरक्षा दीवार गिरी
गणाईगंगोली। स्यूंती-राम मंदिर सड़क पर सुरक्षा दीवार गिरने से यातायात संचालन में बाधा पहुंच रही है। एक मकान के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है। मंगलवार को सड़क के किमी 10 पर जगदीश सिंह के मकान के पास लगाई गई सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। दीवार का मलबा सड़क पर आ गिरा है। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा शिवजी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र में मकान की सुरक्षा के लिए उपाय करने और सड़क से मलबा हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed