{"_id":"5ae89fc54f1c1b86098b79da","slug":"bank-not-found-even-after-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खुलने के बाद भी नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खुलने के बाद भी नहीं मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 01 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन की छुट्टी के बाद पिथौरागढ़ एसबीआई में लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुले। इस दौरान नकदी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि बैंक खुलने के बाद भी एटीएम से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। जिला मुख्यालय में अधिकतर एटीएम नकदी की कमी से शोपीस बने रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसबीआई ने मात्र तीन एटीएम में नकदी डाली। अन्य बैंकों के एटीएम भी बंद रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक में भीड़ उमड़ पड़ी। सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि बैंक में तीन करोड़ रुपये बचे हैं। बैंक में हर दिन करीब एक करोड़ रुपये जमा होते हैं, जबकि दो करोड़ रुपये के करीब निकासी होती है। जमा और निकासी में आधे का फर्क होने से भी नकदी का संकट गहराया है। उन्होंने बताया कि ब्रिगेड कैंटीन, आईटीबीपी और पुलिस लाइन के एटीएम में बीस लाख रुपये की धनराशि डाली गई। उन्होंने बताया कि बैंक को इस सप्ताह के अंत तक सौ करोड़ रुपये मिल जाएंगे।
विज्ञापन
बाद में ये एटीएम भी कैश विहीन हो गए। बैंक परिसर के अंदर स्थित एटीएम में पर्याप्त रकम उपलब्ध थी, जबकि भड़कटिया, रोडवेज बस स्टेशन और कासनी के एटीएम में लंबे समय से रकम नहीं डाली गई है। इसके अलावा सहकारी बैंक, सेंट्रल बैंक, ओरियंटल, यूको, बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक के एटीएम नकदी नहीं होने से बंद रहे।
विज्ञापन