{"_id":"5d519b1c8ebc3e6d216fec83","slug":"bakareed-par-aman-chain-aur-tarakkee-kee-dua-maangee-pithoragarh-news-hld3526943101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में ईद-उल-अजहा उल्लासपूर्वक मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में ईद-उल-अजहा उल्लासपूर्वक मनाया गया
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की जामा मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले में बकरीद धूमधाम से मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी जामा मस्जिद पहुंचकर ईद की बधाई दी।
सोमवार को बारिश के चलते ईदगाह में नमाज नहीं हो सकी। जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे मौलाना हाफिज शहजाद ने और फिर 10.15 बजे मौलाना अब्दुल हफीज रिजवी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। लोगों ने घरों में कुर्बानियां दी। ईद को लेकर छोटे बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। शिया समुदाय के लोगों ने भी बकरीद धूमधाम से मनाई। अंजुमने हैदरी संस्था के अध्यक्ष यूसुफ खान के नेतृत्व में मौलाना लियाकत अली ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान देश में अमन चैन और आतंकवाद के खात्मे की दुआ मांगी गई। यहां संस्था के मीडिया प्रभारी इमरान खान, उपाध्यक्ष इब्राहीम खान, याकूब खान ने सभी लोगों को ईद की शुभकामना दी।
पूर्व विधायक मयूख महर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी जामा मस्जिद पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। जिले के धारचूला, डीडीहाट, अस्कोट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन
चंपावत में मौलाना रफीक ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर अबराह अहमद, शमशेर अहमद, इकबाल अहमद, बिलाल अहमद, अयूब, अच्छू, गुड्डू, अंसार, सफीक आदि ने एक दूसरे के गले मिलकर पर्व की खुशियां साझा की।
लोहाघाट के कोलीढेक मस्जिद मदीना में मौलवी साकिर रजा, हुसैनी मस्जिद खूना मलक में मौलवी नसरुद्दीन और बाबा हसमत हुसैन के यहां हाफिज जिया मुस्तफा ने नमाज अदा कराई। बारिश के चलते ईदगाह मैदान में इस बार नमाज अदा नहीं की गई, मुसलमान भाइयों ने बाबा हसमत हुसैन के आवास में नमाज अदा की। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ईद के प्रति काफी उत्साह देखा गया। सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। सभी स्थानों में शंाति और सुरक्षा को लेकर पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था।