{"_id":"573367c74f1c1ba130919b2b","slug":"badp-to-block-the-work-of-the-opposition-snatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएडीपी के काम विकासखंड से छीनने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएडीपी के काम विकासखंड से छीनने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Wed, 11 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
काम छीनने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के मद के कार्यों कोे विकासखंड से हटाकर अन्य विभागों को दिए जाने से आक्रोशित ठेकेदारों और कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाधिकारी को हटाने की मांग करते हुए शासन को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
ठेकेदारों का कहना है कि विकासखंड धारचूला के द्वारा विगत दिनों बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत निविदाएं आमंत्रित की गई। इसमें जिला स्तर के हस्तक्षेप और फेरबदल के बाद निविदाएं निरस्त की गई थी। अब जब विकासखंड द्वारा पुन: निविदाएं आमंत्रित की गई तो क्षेत्रीय सांसद के इशारे पर जिलाधिकारी द्वारा कई योजनाओं को विकासखंड से हटाकर अन्य विभागों को दे दिया गया। इस कारण पुन: टेेंडर निरस्त करने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन
इस तरह की कार्रवाई से सारे ठेकेदार भड़क गए तथा क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में विकासखंड कार्यालय से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। क्षेत्रीय सांसद मुर्दाबाद, जिलाधिकारी को तुरंत हटाओ के नारे लगाते हुए तहसील परिसर में आ धमके। जहां ब्लाक प्रमुख श्री कुंवर ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद को सीमांत क्षेत्रों में विशेष योजना देनी चाहिए। उसके विपरीत सांसद खुद आई योजनाओं को भी सीमांतवासियों से छीन कर सीमांत के साथ उपेक्षा का व्यवहार कर रहे हैं। शासन को भेजे ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने शीघ्र जिलाधिकारी को हटाने की मांग की तथा यह भी कहा कि क्षेत्रीय सांसद का यही रवैया रहा तो उन्हें क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष डुंगर दानू, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा, विजय फिरमाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद ठगुन्ना, राजेंद्र प्रसाद, विक्रम सिंह, मोहन सिंह कुंवर, दीपक रिमज्याल, प्रकाश चंद्र, सिंदल प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।