फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   baarish se khatare kee jad mein teen makaan aae, 10 sadaken band

पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण खतरे की जद में आए तीन मकान, 10 सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
baarish se khatare kee jad mein teen makaan aae, 10 sadaken band
मदकोट क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद गोरीपुल के पास भारी मलबा आ गया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से जिले भर में तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इसमें से एक परिवार को प्रशासन ने शिफ्ट कर दिया है। जिले में बारिश के कारण 10 सड़कें बंद चल रही हैं। इससे आठ हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण हरड़िया नाले के उफान पर आने से घट-घोरगाड़ी गांव के दो परिवार 2011 से खतरे में हैैैं। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से हो रहा भूस्खलन खुशाल सिंह के मकान तक पहुंच गया है। खुशाल के परिवार को नया बस्ती प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। दूूसरा प्रभावित पुष्कर सिंह का परिवार 2013 की आपदा से अपने ससुराल में रहने को मजबूर हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन को लोगों का दर्द नहीं दिख रहा है। ग्राम प्रधान कमल कोरंगा की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद कार्की ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावितों को तुरंत राहत देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण लीमाटौड़ा में केशव राम के मकान की सुरक्षा दीवार ढ़ह गई है। जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया है। राजस्व उप निरीक्षक योगिता चंद ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित ने शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed