{"_id":"66367411753fcf3dc00482f4","slug":"attention-eating-nepali-wai-wai-noodles-can-cause-cancer-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112926-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सावधान! नेपाली वाई-वाई नूडल खाने से हो सकता है कैंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सावधान! नेपाली वाई-वाई नूडल खाने से हो सकता है कैंसर
Sat, 04 May 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पड़ोसी देश नेपाल और नेपाल की सीमा से लगे भारतीय क्षेत्रों में बड़े चाव से खाई जाने वाले वाई-वाई नूडल को नेपाल ने अस्थायी रूप से बैन कर दिया है। नेपाल के एक उपभोक्ता के शिकायत पर नेपाल के चौधरी ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले इस नूडल पर कार्रवाई करते हुए कंपनी पर दो लाख का जुर्माना जुर्माना लगाया गया है।
काठमांडो महानगर पालिका ने 150 ग्राम वाई-वाई मैगी के पैकेट की लेबोरेटरी में जांच कराई थी। इसमें एसिड वेल्यू 13.934 एमजीकेओएच पाई गई। काठमांडो महानगर पालिका के अनुगमन निरीक्षक अवधेश झा ने बताया कि एसिड वेल्यू 1 एमजीकेओएचजी से अधिक नहीं होनी चाहिए। महानगर पालिका के खाद्य प्राविधिक अनिल विज और अशोक पराजुली का कहना है कि वाई वाई नूडल में निम्न स्तर का तेल, स्तरहीन कच्चा पदार्थ प्रयोग करने के वजह से इस नूडल का सेवन करने से कैंसर होने की आशंका रहती है।
इसी के चलते वाई-वाई नूडल के बैच नंबर एएएल-वाईएल 23 नूडल के भंडारण को पूरे बाजार से हटाने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही वाई-वाई नूडल बनाने वाली कंपनी चौधरी ग्रुप पर दो लाख का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि नेपाल निर्मित वाई-वाई नूडल चटपटी होने की वजह से नेपाल सीमा से लगने वाले भारतीय क्षेत्रों में भी बड़े चाव से खाई जाती है। इसको देखते हुए भारतीय क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता की जरूरत है।