फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ATC GM saw Nainesaini runway arrangements

एटीसी के जीएम ने देखी नैनीसैनी हवाई पट्टी की व्यवस्थाएं

Thu, 04 Oct 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ATC GM saw Nainesaini runway arrangements
नैनीसैनी हवाई पट्टी में फायर सर्विस के अधिकारियों से मुलाकात करते एटीसी के जीएम एसके पुरवार - फोटो : अमर उजाला

नैनीसैनी हवाई पट्टी से विमान सेवा आठ अक्तूबर से शुरू होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के जीएम ने हवाई पट्टी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विमान की ट्रायल लैंडिंग बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सकी। शुक्रवार को ट्रायल लैंडिंग की संभावना है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे एटीसी के जीएम एसके पुरवार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने फायर सर्विस के दिल्ली से आए तकनीकी विभाग के इंचार्ज विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार, धरमवीर और देहरादून के अमित वर्मा, कृपाशंकर पांडे से बातचीत की। उन्होंने एसडीएम एसके पांडेय और सीओ शेखर चंद्र सुयाल से भी वार्ता की।
विज्ञापन


तकनीकी टीम ने सुरक्षा में तैनात फायर सर्विस के अधिकारियों और जवानों को दिल्ली से यहां पहुंचाए गए 815 अग्नि विजय फायर ह्वीकल के बारे में बताया। परिसर में आग लगने की घटना पर इसके प्रयोग की जानकारी दी गई। विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी टीम 10 अक्तूबर तक नैनीसैनी में रहेगी। हवाई पट्टी में फायर का मॉकड्रिल भी किया जाएगा। विमान की ट्रायल लैंडिंग शुक्रवार को होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed