फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Asphalt of international swing

अंतरराष्ट्रीय झूलापुल का डामर उखड़ा

Wed, 18 Jul 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Wed, 18 Jul 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Asphalt of international swing
झूलापुल का उखड़ा डामर - फोटो : अमर उजाला

मित्र राष्ट्र नेपाल के बैतड़ी सहित कई जिलों को जोड़ने वाले झूलापुल में लगा डामर उखड़ने लगा है। पुल में डामर डालने के लिए लगे टिन दिखाई देने लगे हैं। जगह-जगह डामर उखड़ने से बारिश के पानी से पुल में लगी लकड़ी की बल्लियां सड़ने लगी है। शीघ्र ही पुल की मरम्मत नहीं होने पर पुल को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन


भारत और नेपाल को जोड़ने के लिए अंग्रेजों ने झूलाघाट में पैदल पुल बनाया। पुल की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ द्वारा प्रत्येक चार वर्ष में किया जाता है। इससे पहले 2015 में भी झूलापुल के खराब हो चुकी बल्लियां एवं टिन की मरम्मत करने के बाद पेंट और डामर किया गया था। फिर से पुल का डामर उखड़ने लगा है।
विज्ञापन


पुल में एक जगह डामर निकलने के बाद टिन दिखने से छेद हो गए हैं। इस पुल से दोनों देशों के सैकड़ों लोग रोज आते जाते हैं। प्रदेश नंबर सात के बैतड़ी, दार्चुला, डडेलधूरा, बझांग, बाजुरा, अछाम एवं डोटी के लोग झूलाघाट, पिथौरागढ़, भारत के विभिन्न शहरों की ओर व्यापार और इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल की मरम्मत के लिए बार्डर एरिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत पांच लाख रुपये मिले थे। इससे तीन वर्ष पहले कार्य किया गया। बरसात के बाद मरम्मत का कार्य किया जाएगा। -नवीन जोशी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed