फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Askot Range Musk Deer Wildlife Sanctuary Ghandhura

Pithoragarh News: तीन दिन तक जलता रहा डीडीहाट का घनधूरा रेंज

Thu, 27 Apr 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Askot Range Musk Deer Wildlife Sanctuary Ghandhura
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अस्कोट रेंज के कई हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ गए हैं। कस्तूरी मृग वन्य विहार के घनधूरा रेंज में सबसे ज्यादा आग लगी है। इस कारण डीडीहाट और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र धुंध की चपेट में आ गया हैं। आग के कारण वन्य जीवों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वन संपदा भी जल गई है। बृहस्पतिवार शाम बारिश आने से आग बुझ गई।
विज्ञापन


डीडीहाट से लगा घनधूरा रेंज पिछले तीन दिनों से धधक रहा है। कस्तूरी मृग वन्य विहार होने से यह प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है लेकिन हर साल इस क्षेत्र का कई हेक्टेयर जंगल जल जाता है। अस्कोट रेंज के अंदर आने से इस जंगल में आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


वहीं डीडीहाट रेंज के अंतर्गत भी कई जंगल जल रहे हैं। अस्कोट रेंज में आने वाले कई जंगलों में अब तक आग लगने की काफी घटनाएं हो चुकी हैं। चीड़ के जंगलों में सबसे अधिक आग लग रही है। वन रेंजर पीएस देऊपा ने बताया कि वनों में लगी आग पर काबू पाने के लिए डीडीहाट वन विभाग में 11 क्रू-स्टेशनों में 30 वॉचरों को नियुक्त किया गया है जो समय रहते आग पर काबू पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed