{"_id":"5bbe3655867a55286a6d6ce7","slug":"asha-workers-procession-till-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/मुनस्यारी
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जुलूस निकालतीं आशा वर्कर
- फोटो : अमर उजाला
सात सूत्री मांगों को लेकर आशा वर्करों ने दूसरे दिन जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आशा वर्कर बुधवार को जिलाध्यक्ष इंद्रा देउपा के नेतृत्व में रामलीला मैदान पर एकत्र हुईं। इसके बाद उन्होंने बाजार से होते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। उन्होंने न्यूनतम मासिक वेतन देने, उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, राज्य सरकार द्वारा घोषित दो हजार रुपये मासिक मानदेय देने, उसका घोषणा की तिथि से अब तक एरियर का भुगतान करने, वार्षिक राज्य प्रोत्साहन राशि का बकाए का भुगतान कर उनके खाते में डालने, आशा कंडोम के वितरण पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान सीमा नगरकोटी, पिंकी कलौनी, उर्मिला सौन, दीपा मनौला, हेमलता सौन आदि मौजूद थीं। उधर, गंगोलीहाट और मुनस्यारी में आशाओं का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।