फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Asha Health Workers Union raised demand for payment of honorarium

आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने उठाई मानदेय के भुगतान की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Asha Health Workers Union raised demand for payment of honorarium
गंगोलीहाट में मानदेय देने की मांग करती आशा वर्कर्स। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना महामारी के समय स्वास्थ्य सेवाओं में लगी आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय का भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का कहना है कि आशा कार्यकर्ता लॉकडाउन के समय उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनी हैं। इसके बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूनियन की पदाधिकारियों ने उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही मानदेय का भुगतान करने, कोविड-19 के कार्य में लगी आशा वर्कर्स की पूर्ण सुरक्षा की व्यवस्था करने, आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये लॉकडाउन भत्ता भुगतान करने, आशा वर्करों का 50 लाख का जीवन बीमा और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा करने, आशा वर्कर्स को बीमा योजना से आच्छादित करने, सभी आशाओं को सरकारी सेवक का दर्जा और समान वेतन देने और इस व्यवस्था के लागू होने तक 21 हजार रुपये मासिक मानदेय का भुगतान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष उमा महरा, रेखा सौन, सुमन धानिक, सबीता देवी, सीमा देवी, रेखा देवी, हरिप्रिया, दीपा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed