फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ascott order the deployment of doctors in the hospital

अस्कोट अस्पताल में डाक्टर की तैनाती का आदेश

Tue, 20 Jan 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ascott order the deployment of doctors in the hospital

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों के  साथ बैठक कर चिकित्सीय सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्कोट के अस्पताल में सप्ताह में दो दिन धारचूला से डाक्टर भेजने और पीपीपी मोड से संचालित मुनस्यारी अस्पताल में खराब एक्सरे मशीन को जल्द ठीक कराने का निर्देश सीएमओ को दिया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पदभार संभालने के बाद पहली बैठक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की। जिला मुख्यालय के टीबी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त होने की जानकारी मिलते ही डीएम ने निर्देश दिए कि फिलहाल प्रबंध समिति के माध्यम से संविदा में टेक्नीशियन  नियुक्त किया जाए। ताकि पैथालाजी का काम सुचारु ढंग से हो सके।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लिंगानुपात का स्तर सुधारने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता के अभियान चलाए जाएं। अल्ट्रासाउंड केंद्रों में छापामारी की जाए और बराबर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सुशील कुमार ने निर्माणाधीन बेस अस्पताल के बारे में जानकारी हासिल की। उनको बताया गया कि बेस अस्पताल के लिए भूमि समतलीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए एक करोड़ की राशि मिल चुकी है। नर्सिंग कालेज के बारे में बताया गया कि इसे टीबी अस्पताल परिसर में स्थापित किया जाएगा। सीएमओ डा. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिला और महिला अस्पताल में 50-50 अतिरिक्त बेड स्वीकृत हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed