फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Arrested pickup driver illegally carrying timber

अवैध रूप से इमारती लकड़ी ले जा रहे पिकप चालक को किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Arrested pickup driver illegally carrying timber
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग पुलिस ने एक पिकप वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही इमारती लकड़ी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चीड़ के 78 तख्ते और बल्लियों सहित पिकप वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को बेड़ीनाग पुलिस को चेकिंग के दौरान त्रिपुरा देवी बाइपास के पास एक पिकप वाहन से 48 तख्ते और 30 बल्लियां बरामद हुई। पुलिस को वाहन चालक हिमांशु कुमार इमारती लकड़ी से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने साथ ही मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया। अवैध रूप से इमारती लकड़ी ढोने पर वाहन को भी सीज कर दिया गया। चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। लकड़ी बरामद करने वाली टीम में एसआई मोहन सिंह बोरा, मनोज सिंह धोनी, कांस्टेबल मोहन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी हयात सिंह रावत, वन रक्षक दिनेश चौहान आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed