फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Arrested on charges of a dance to woo voters

डांस कर मतदाताओं को रिझाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Arrested on charges of a dance to woo voters
एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

निर्वाचन विभाग की फ्लाइंग टीम ने मंगलवार को जमराड़ी गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि वह छलिया नृत्य के माध्यम से लोगों को एक पार्टी विशेष के पक्ष में करने का प्रयास कर रहा था और मतदाताओं को बांटने के लिए उसके पास 53 हजार रुपए की राशि भी थी। फ्लाइंग टीम ने इस राशि को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


फ्लाइंग टीम के उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, तहसीलदार हरी राम और कोतवाल एनबी भट्ट को यह सूचना मिली कि जमराड़ी गांव निवासी रवींद्र सिंह गांव में छलिया नर्तकों की टीम बुलाकर एक पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहा है। उसने गांव में मतदाताओं को एकत्र किया था और उनको नृत्य समाप्त होने के बाद पैसा बांटा जाना था। रवींद्र सिंह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है और रुपए जब्त कर लिए गए हैं। उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट ने बताया कि खुला चुनाव प्रचार बंद होने के बाद मतदाताओं को रिझाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन चुनाव आचार संहिता के नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन


जीप से 6.97 लाख रुपए बरामद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। फ्लाइंग टीम ने पनार के पास एक जीप की चेकिंग के दौरान दो लोगों के कब्जे से 6 लाख 97 हजार रुपए की राशि पकड़ी है। फ्लाइंग टीम के प्रभारी प्रदीप कांडपाल ने बताया कि यह राशि खुशाल सिंह और तारा सिंह के पास मिली। इन दोनों ने टीम के सदस्यों को बताया कि यह धनराशि गंगोलीहाट के शराब की दुकान की है और इसे पिथौरागढ़ जमा करने को ले जा रहे हैं। फिलहाल टीम ने रकम कब्जे में ले ली है। राशि के संबंध में प्रमाण उपलब्ध कराने के लिए दोनों को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed