फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army soldier dies after falling from tower while on duty

Pithoragarh News: ड्यूटी के दौरान टावर से गिरकर सेना के जवान का निधन

Mon, 25 Dec 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 25 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Army soldier dies after falling from tower while on duty
पिथौरागढ़। भारतीय सेना की 432 इंडिपेंडेंट इंजीनियर स्कॉड्रन में सेवारत सैनिक पंकज सिंह का टावर से गिरकर निधन हो गया। पंकज सिंह की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उनका छह माह का बेटा है। उनका अंतिम संस्कार मुवानी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की पवन विहार काॅलोनी निवासी पंकज सिंह पुत्र श्याम सिंह जम्मू कश्मीर में तैनात थे। चार दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान टावर से गिरने के कारण उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ लाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुवानी की रामगंगा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे की सूचना के बाद पंकज सिंह की मां और पत्नी बेसुध पड़ी हैं। सोमवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह सामंत, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित तमाम पूर्व सैनिकों ने जवान के आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों का पार्थिव शरीर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था हो
पिथौरागढ़। हादसे में जान गंवाने वाले सैनिक पंकज सिंह के ताऊ कै. जसवंत सिंह कन्याल का कहना है कि जवानों की पार्थिव देह घर तक पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था होनी चाहिए। उनका कहना है कि पार्थिव शरीर का इतने दिनों तक इंतजार करना परिजनों के लिए सबसे अधिक पीड़ादायक होता है।

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ललित सिंह ने भी कहा है कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने या फिर किसी हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों की पार्थिव देह घर तक पहुंचाने के लिए सेना की ओर से हेलिकॉप्टर की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन जल्द ही इस मामले में सैन्य अधिकारियों और सरकार से पत्राचार करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed