फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army engineers built temporary bridge in four hours

सेना के इंजीनियरों ने चार घंटे में बनाया 12 मीटर लोहे का अस्थाई पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Army engineers built temporary bridge in four hours
जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क में चामी में वन रहा वैली ब्रिज। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। चामी दुगड़ीगाड़ में सेना की इंजीनियरिंग यूनिट ने चार घंटे 12 मीटर का अस्थायी लोहे का पुल बना दिया है। इस स्थान पर ग्रिफ की ओर से बनाए जा रहे वाहनों के लिए 180 फीट लंबे मोटर पुल का निर्माण रविवार को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

27 जुलाई की रात को आई आपदा में पुल बह गया था। सेना के कुमाऊं स्काउट के जवानों ने माउंटेनियरिंग रोप और ड्रम की मदद से आपदा प्रभावित लोगों को चामी दुगड़ीगाड़ से निकाला था। इसके बाद ग्रिफ और कुमाऊं स्काउट के जवानों ने अस्थायी लकड़ी का पुल बनाया था। स्थानीय लोगों ने बताया चामी दुगड़ीगाड़ में सेना के इंजीनियरिंग यूनिट ने चार घंटे में 12 मीटर का अस्थायी लोहे का पुल तैयार कर दिया है। इससे लोगों का आवागमन सुगम हो गया है।
विज्ञापन

चामी के दुगड़ीगाड़ में ही ग्रिफ 180 फीट लंबे बैली ब्रिज का निर्माण कर रहा है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रिफ पुल का निर्माण तेजी से कर रही है। पुल का निर्माण रविवार तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि तवाघाट- सोबला 14 दिनों से बंद सड़क को खोल दिया गया है। तवाघाट लिपुलेख कैलाश मानसरोवर सड़क गस्कु और पांगला खुल जाने से लोगों को राहत मिली है। गर्बाधार में व्यास घाटी की कैलाश मानसरोवर सड़क रविवार तक खुलने संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed