फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aresting For Pocso Act in Pithauragarh

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aresting For Pocso Act in Pithauragarh
पिथौरागढ़। किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी को जाजरदेवल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी के परिजनों को डरा, धमका भी रहा था।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने 13 अप्रैल को जाजरदेवल थाने में तहरीर दी। बताया कि मड़ खड़ायत गांव निवासी विशाल भट्ट उनकी नाबालिग पुत्री को डरा-धमका रहा है। वह जबरदस्ती किशोरी को अपने साथ ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ भी कर रहा है। इसका विरोध करने पर वह परिजनों को भी डरा धमका रहा है। तहरीर के आधार पर जाजरदेवल थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 354 और 7/8 पॉक्सो अधिनियम में दर्ज कर मामले की जांच एसआई मेघा शर्मा को जांच सौंपी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी लोकेश्वर सिंह ने थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। नाबालिग और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 354 का लोप कर धारा 376/511 और 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed