फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Apple expected to produce heavy snow

भारी हिमपात से सेब का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

Sun, 26 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 26 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Apple expected to produce heavy snow
गुंजी में बर्फ से ढंके सेब के पेड़ - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्र की अग्रिम चौकियों के आसपास आईटीबीपी द्वारा लगाए गए सेब के पौधों को इस बार हुए भारी हिमपात से अच्छी खुराक मिल गई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि सेब के लिए बर्फबारी बेहद जरूरी है। आईटीबीपी न गर्ब्यांग, गुंजी, कालापानी, कुटी में हिमाचल और कश्मीर से लाकर बेहतरीन क्वालिटी के सेब के पौधे लगाए हैं। 2007 में इन पौधों को लगाया गया। दो साल से इन पेड़ों में फल आने लगे हैं।

विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि हर साल नए पौधों का रोपण किया जाता है। इस समय 100 पेड़ ऐसे हैं जिनमें फल आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह तक हिमपात हो रहा है। इससे सेब का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। सेब में इस महीने से फल आने लगते हैं और जून के अंत से फल तैयार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष कम हिमपात के कारण सेब का उत्पादन कम हुआ था।
विज्ञापन


सेनानी ने कहा कि यदि स्थानीय लोग सेब के पौधे लगाने में रुचि रखेंगे तो आईटीबीपी उनकी पूरी मदद करेगी। आईटीबीपी के बगीचों में पैदा होने वाले सेबों का उपयोग वह खुद ही करती है। इनका व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जाता। बगीचों की देखभाल का काम आईटीबीपी स्वयं करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर हिमपात
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। ऊंची चोटियों पर हिमपात से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर बना है। मुनस्यारी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी समेत आसपास के इलाकों में तेज हवा का असर बना रहा और कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे। उधर, कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर भी गुंजी से आगे के क्षेत्र में हल्का हिमपात हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed