फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Apose of Corona test in Jhulapul

झूलापुल पर नेपाल से आवाजाही करने वालों की कोरोना जांच न की जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Apose of Corona test in Jhulapul
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत के व्यापारियों ने नेपाल से आने वाले लोगों की कोरोना जांच बंद करने की मांग की है। पुल पर जांच और तीन दिन पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भारत में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण झूलाघाट बाजार पूरी तरह ठप हो गया है। व्यापारियों ने झूलापुल पर आवाजाही करने वालों की जांच न करने की मांग की है।
डेढ़ माह पहले झूलाघाट में एक साथ 18 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। तब से नेपाल से भारत आने वालों को भारत में सीमा पुल पर इमरजेंसी में 72 घंटे पहले की कोविड रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले कम होने के बाद अब धीरे-धीरे सरकार प्रत्येक सप्ताह कर्फ्यू में ढील देती जा रही है। झूलाघाट का बाजार भी खुलने लगा है। 22 जून के बाद बाजार पूरी तरह खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नेपाल के लोग झूलाघाट नहीं आ पाएंगे। व्यापारियों ने झूलाघाट सीमा पुल पर नेपाल से आने वालों की कोविड जांच बंद करने की मांग की है। वर्तमान में नेपाल के बैतड़ी जिले में 150 और पिथौरागढ़ में 344 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।
व्यापारियों ने प्रशासन से सीमा पुल नेपाल से आने वालों की स्क्रीनिंग करने की मांग की है। झूलाघाट कस्बा कोरोना के पहले चरण में आठ माह तक पहले भी बंद रहा है। जिस कारण लोगों का काफी नुकसान हुआ है।

कोरोना के घटते मामलों के बाद सीमा पर भी ढिलाई देनी चाहिए। सीमा पुल पर लक्षण वाले व्यक्तियों की एंटीजन जांच की जाए। संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
- डिगर देव गड़कोटी, रेडीमेड व्यापारी, झूलाघाट।
घटते मामलों को देखते हुए सरकार हर जगह ढील दे रही है। पुल पर भी सामान्य आवाजाही होनी चाहिए। उन्होंने होटल में रेस्तरां को भी अन्य व्यापार की तरह छूट देना चाहिये।
- संजू पंगरिया, होटल व्यवसायी, झूलाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed