फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Antique students shared their experiences

पुरातन छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव

Mon, 30 Oct 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Mon, 30 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Antique students shared their experiences
पिथौरागढ़ शिशु मंदिर में पुरातन छात्र सम्मेलन में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में सोमवार को आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में इस विद्यालय में अध्ययन कर चुके लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। इस विद्यालय में पढ़े कई लोग आज उच्च प्रशासनिक पदों पर, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और कुशल व्यापारी के तौर पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सम्मेलन में इस विद्यालय की पुरातन छात्रा रही और वर्तमान में जिला उद्यान अधिकारी पद पर तैनात डा. मीनाक्षी जोशी  मुख्य अतिथि थी। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य तय करने में शिक्षण संस्था का योगदान बहुत अधिक होता है। उन्होंने इस विद्यालय में बिताए दिनों को याद किया।अध्यक्षता विद्यालय के पुरातन छात्र धीरज पाटनी ने की। मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षा 
विज्ञापन

समिति के संभाग निरीक्षक जगदीश पांडे ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों और विद्या मंदिरों में पुरातन छात्र सम्मेलन की परंपरा रही है। इससे वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नई दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विद्यालय के प्रधानाचार्य गगन सिंह बोहरा ने बताया कि इस सम्मेलन में मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट में कार्यरत कई पुरातन छात्र पहुंचे। उन्होंने आयोजन में भागीदारी के लिए पुरातन छात्रों का आभार जताते हुए कहा कि यह गरिमा प्रदान करने वाला क्षण है। इस बहाने कई पुराने छात्रों को एक दूसरे से मिलने का मौका मिल जाता है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी, शिशु मंदिर केशवपुरम के प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद, विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डा. चंदन तड़ागी आदि उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed