{"_id":"5cd8586cbdec220732262a36","slug":"antim-yaatra-mein-bhee-jaam-ka-jhaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम यात्रा में भी जाम का झाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम यात्रा में भी जाम का झाम
Sun, 12 May 2019 11:01 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 12 May 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
थल कस्बे में लगा जाम।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन के जाम के कारण थल से रामगंगा घाट तक शव ले जाने के लिए भी लोगाें को जगह नहीं मिल पा रही है।
थल कस्बे के बीचोबीच गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद संकरा है। यहां अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगता है। अलग से पार्किंग स्थल नहीं होने से डीडीहाट, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, पांखू आदि स्थानों के लिए संचालित होने वाली यात्री जीपें भी सड़कों के किनारे ही खड़ी रहती हैं। इस रूट से बस और ट्रकों की भी दिन भर आवाजाही रहती है।
इस समय पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग गुड़ौली में बंद होने से डीडीहाट और पिथौरागढ़ के लिए भी इसी रूट से वाहनों का संचालन हो रहा है। वाहनों का दबाव पड़ने से सुबह से ही जाम लगना शुरू हो रहा है। मंदिर के आसपास लंबा जाम लग रहा है। थल बाजार से ही रामगंगा घाट के लिए सड़क जाती है। जाम लगने से घाट तक शव ले जाने के लिए भी लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है। परेशान लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम से निपटने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।