फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anti-India slogans in Joolaghat, Nepal

नेपाल के जूलाघाट में लगे भारत विरोधी नारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Anti-India slogans in Joolaghat, Nepal
नेपाल विद्यार्थी संघ ने जुलाघाट में भारत विरोधी नारे लगायें। - फोटो : PITHORAGARH
नेपाल में भारत विरोध क ी आवाज अब सीमा तक पहुंच गई है। नेपाल कांग्रेस तरुण दल सहित और विद्यार्थी संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर के बाद जूलाघाट कस्बे में भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को नेपाल कांग्रेस तरुण दल और विद्यार्थी संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता जूलाघाट स्थित मौरा बस पार्क पहुंचे। कार्यकर्ता भारत विस्तार मुर्दाबाद, कालापानी लिपूलेख वापस करो, भाजपा मुर्दाबाद, भारत नेपाल संधि का पालन करो के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

आंदोलन को देखते हुए नेपाल प्रहरी के जवान मौके पर पहुंच गए। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष घनश्याम भट्ट और कपिल जोशी ने बताया नेपाल के लोग भारत की विस्तारवादी नीति का विरोध कर रहे हैं। इसी के खिलाफ यह आंदोलन चलाया जा रहा है। सीमा पार चल रहे भारत विरोधी आंदोलन के बाद झूलापुल पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी के एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि आंदोलनकारी नेपाल कस्बे में ही नारेबाजी कर रहे थे। कहा कि अगर आंदोलनकारी भारत में घुसने का प्रयास करेंगे तो उन्हें रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed