फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Animals are being tied to trees by being taken to the forests

जंगलों में ले जाकर पेड़ों से बांधे जा रहे हैं गोवंशीय पशु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Animals are being tied to trees by being taken to the forests
पिथौरागढ़ में गोवंशीय पशुओं को ले जाकर जंगलों में पेड़ों से बांधने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पिकप में मरी गाय बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वड्डा चौकी पुलिस को पिछले कुछ समय से पिथौरागढ़ शहर और आसपास के गांवों से दूध देने में असमर्थ, बूढ़ी गायों के साथ ही अन्य जानवरों को झूलाघाट रोड के बड़ालू किल्ल और खतेड़ा दिंगास सड़क से लगे जंगलों में पेड़ों से बांधने या खाई में धकेलने की शिकायतें मिल रही थी। इस मामले में एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सीओ आरएस रौतेला के निर्देशन में जाजरदेवल के थानाध्यक्ष पीआर आगरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। 11 मार्च की देर शाम वड्डा चौकी प्रभारी किशोर पंत को चेकिंग के दौरान पिकप (यूके 05-सीए 0757) में लोहे के कुंडे से बंधी एक मरी गाय बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक दीपक कुमार और भरत राम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ जाजरदेवल थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत गाय का पशु चिकित्सक डॉ. मनोज जोशी और डॉ. लाल सिंह के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वड्डा चौकी प्रभारी किशोर पंत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने लोगों से रुपये लेकर गायों को ले जाने और जंगलों में बांधने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि गायों को पेड़ों से बांधने और खाई में धकेलने के प्रकरण की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed