Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anganwadi workers have begun an indefinite sit-in protest

Pithoragarh News: आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शुरू किया अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन

Thu, 12 Nov 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers have begun an indefinite sit-in protest
लोहाघाट (चंपावत)। मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स ने लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकास खंडों में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में बाराकोट में आंगनबाड़ी वर्कर्स धरने पर बैठी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

मांगों की अनदेखी पर पूरे प्रदेश भर में आंगनबाड़ी वर्कर्स में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि वह दो नवंबर से हड़ताल पर हैं जिसके चलते आंगनबाड़ी केंद्र बंद है, पोषण ट्रैकर और ऑनलाइन कार्य भी नहीं किया। अब उन्होंने सरकार के कोरे आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष दमयंती वर्मा, लोहाघाट ब्लॉक कविता पंत, पाटी ब्लॉक अध्यक्ष बबीता गहतोड़ी, विमला अधिकारी, तुलसी बिष्ट, हेमा बिष्ट, रेनू देवी, ऊषा बोहरा, परमेश्वरी, कविता भंडारी, किरन देव, उर्मिला देवी, पूजा देवी, रेवती सामंत, प्रेमा बोहरा, शोभा, अर्चना, रेनू, शांति देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed