फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Among the first group of passengers returned trouble

परेशानी के बीच लौटा यात्रियों का पहला दल

Sun, 03 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/बेड़ीनाग Updated Sun, 03 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Among the first group of passengers returned trouble
कैलास यात्रियों का प्रथम दल - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौट रहे प्रथम दल के 55 यात्री रविवार सुबह अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी को तो रवाना हो गए, लेकिन यात्रियों को डीडीहाट और थल के बीच रोड बंद होने के कारण डेढ़ किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा। जो बसें यात्रियों को छोड़ने के लिए गई थी वह लामाघर के पास उस स्थान पर फंस गई, जहां रोड बंद है। यात्रियों को ट्रांशिपमेंट के जरिए चौकोड़ी ले जाया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने लामाघर के पास वाहनों की व्यवस्था की थी।

विज्ञापन


चौकोड़ी पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि कैलास यात्रा पर जा रहे छठे दल के यात्रियों को भी ट्रांशिपमेंट के जरिए ही आगे को भेजा गया। प्रथम दल को छोड़ने के लिए जो बसें आई थी, उनको लामाघर में ही रोका गया है, ताकि उनमें छठे दल के 39 यात्रियों को आधार शिविर धारचूला तक पहुंचाया जा सके। प्रथम दल के यात्रियों ने दोपहर भोजन चौकोड़ी में किया। वहां से यात्री अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी को निकल गए हैं। कैलास यात्री रविवार सुबह डीडीहाट से रवाना हुए।
विज्ञापन


इधर, पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सड़क मार्ग बंद होने से यात्रा दलों का सारा शेड्यूल बदल गया है। प्रथम दल के यात्री एक दिन एडवांस चल रहे थे। उनको एक जुलाई को रात्रि विश्राम के लिए पिथौरागढ़ आना था, लेकिन यात्री आधार शिविर धारचूला से ही आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने कहा कि यदि रोड की स्थिति में सुधार नहीं आता तो यात्रियों के निर्धारित शेड्यूल और रूट में बदलाव करना पड़ जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के सरकार और प्रशासन के दावों की पोल भी इस अव्यवस्था से खुल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed