{"_id":"5f0dabab8ebc3e639468f99d","slug":"allegations-of-irregularity-on-jal-sansthan-and-jal-nigam-pithoragarh-news-hld3896665107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने जल संस्थान और जल निगम पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने जल संस्थान और जल निगम पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पेयजल की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजें
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान और जल निगम पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को पत्र देकर इनके कार्यों की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जल संस्थान और जल निगम पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंवलाघाट पेयजल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
जल संस्थान अपने टैंकों से पानी की आपूर्ति रात के समय में करता है, जिस कारण लोगों को रात भर जागकर पानी एकत्र करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान घाट पेयजल योजना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके पुनर्निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने चार करोड़ रुपये जल संस्थान को दिए हैं। जिस धनराशि में विभाग ने बंदरबांट की है। योजना के पाइपों को सड़कों को किनारे छोड़ दिया गया है। जल संस्थान ने बिना किसी विज्ञप्ति और सूचना के बगैर सैकड़ों लोगों की नियुक्ति की है। जो नियमों का घोर उल्लंघन है। नगर में सीवर लाइन के निर्माण के लिए सरकार ने जल संस्थान को धनराशि उपलब्ध कराई है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण योजना का निर्माण का अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, मथुरा दत्त जोशी, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रकाश देवली, पवन पाटनी, रजत विश्वकर्मा, मनोज पांडेय, त्रिलोक बिष्ट, दिनेश बिष्ट, जावेद खान, आशीष हावर्ड, राजेंद्र कोहली, कैलाश जोशी, कार्तिक खर्कवाल, दीपक लुंठी, जगदीश धामी, रोहित कोहली, पवन शर्मा, मनोज मेहता, राहुल लुंठी, गजेंद्र सिंह, खीमराज जोशी, भुवन पांडेय, हर्षवर्धन वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।