{"_id":"6ac29a462595a574630a0e4f","slug":"all-possible-support-will-be-provided-for-the-expansion-of-technical-education-dr-rawat-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-145172-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग होगा : डॉ. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग होगा : डॉ. रावत
Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के शैक्षणिक व आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव और सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के विस्तार, गुणवत्ता संवर्धन और संस्थानों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
रविवार को कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे। संस्थान के निदेशक डॉ. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं और आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में स्थित यह संस्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान उन्होंने निदेशक के साथ संस्थान की भविष्य की विकास योजनाओं पर भी चर्चा की। यहां संस्थान के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।