{"_id":"5ce2e048bdec22074e013390","slug":"alcohol-in-this-village-serving-milk-curd","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की जगह इस गांव में परोसा जा रहा है दूध, दही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की जगह इस गांव में परोसा जा रहा है दूध, दही
Mon, 20 May 2019 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 20 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
बांसबगड़ में शराब नष्ट करतीं महिलाएं।
- फोटो : पिथौरागढ़
धारचूला के स्यांकुरी में शराबबंदी के पांच साल पूरे होने पर जुलाई में दही पार्टी की जाएगी।
नेपाल सीमा पर बसे स्यांकुरी गांव में 2014 में महिला और नव युवक मंगल दल के सहयोग से शराब बंदी शुरू की थी। तब से स्यांकुरी शराब मुक्त बना हुआ है। अब गांव में शराबबंदी के अभियान का असर देखने को भी मिल रहा है। यही गांव है जहां अब शादी ब्याह, मकान बनने आदि के मौकों पर शराब की जगह घी, दूध की पार्टी होती है।
इस शराबबंदी अभियान के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अब गांव में दही पार्टी का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को सोसाइटी फार एक्शन इन हिमालया (सोच) के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया, महिला मंगल दल की अध्यक्ष माया कार्की, नवयुवक मंगल दल के संयोजक अन्नू कार्की की संयुक्त बैठक में यह फैसला किया गया। केवल कार्की, बहादुर सिंह कार्की, अन्नू कार्की, दीपक, विशन धामी, ललित राम, चंचल धामी, वीरबल राम, मीना देवी, कुसुमा देवी, बिसमती देवी आदि मौजूद थीं।
...यहां गढ़ी जा रही है परंपरा
तल्लाजोहार (नाचनी) की बांसबगड़ घाटी में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान महिलाओं ने एक दुकान से सात बोतल शराब बरामद कर पुलिस के सामने नष्ट की। पुलिस ने दुकानदार का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है।
विज्ञापन
सोमवार को महिलाओं ने पुलिस के साथ मिलकर बांसबगड़ घाटी में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान से एक दुकान से सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। महिलाओं ने पुलिस की मौजूदगी में बरामद शराब को नाली में बहाया। बांसबगड़ क्षेत्र में महिलाएं लंबे समय से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही हैं। सोमवार के अभियान में अमृता देवी, रमौती देवी, भागीरथी देवी के साथ ही क्षेत्र की तमाम महिलाएं और युवक मौजूद थे। महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। उधर, नाचनी के थानाध्यक्ष महेश चंद्र कांडपाल का कहना है कि बरामद शराब की मात्रा कम होने के कारण दुकानदार का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा गया है।