{"_id":"5c211b64bdec2256e43d22b6","slug":"akhilesh-sapna-divyanashu-aarti-ran-fastest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश, सपना, दिव्यांशु, आरती दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश, सपना, दिव्यांशु, आरती दौड़े सबसे तेज
Mon, 24 Dec 2018 11:16 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मार्च पास्ट करते छात्र-छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण और शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत महाविद्यालय के खेल मैदान में प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अखिलेश प्रथम, दीपक द्वितीय, अंकित तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सपना, संजना, मंजू ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दिव्यांशु, सुमित, मयंक, बालिका वर्ग में आरती, संजना, महक पंत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी और खो-खो में भुवनेश्वर, वॉलीबाल में कांडे किरोली ने बाजी मारी। बैडमिंटन में ललित कार्की, करन जोशी, अखिलेश प्रसाद ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में दिया जोशी, दीक्षा बाफिला, दीपशिखा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान सभी विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र बांटे गए। मंगलवार को अंडर-16 वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्याम चंद्र, खंड शिक्षाधिकारी तरुण पंत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता, थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह, एई महेश रौतेला, गोविंद भंडारी, गंभीर बोहरा, मनोहर खाती आदि थे। इससे पहले जीजीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन