{"_id":"5f78b7a18ebc3eefbc77e555","slug":"airoplane-in-nepal-pithoragarh-news-hld3991915183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतड़ी के पाटन हवाई पट्टी पर उतरा 19 सीटर विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतड़ी के पाटन हवाई पट्टी पर उतरा 19 सीटर विमान
विज्ञापन
बैतड़ी के पाटन एयरपोर्ट पर उतरा विमान।
- फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी जिले के पाटन एयरपोर्ट पर नेपाल के 19 सीटर विमान की ट्राइल लैंडिंग सफल रही। एयरपोर्ट का उद्घाटन नेपाल के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया।
नेपाल सरकार ने तीन वर्ष पहले प्रदेश नंबर सात के पहाड़ी जिले बैतड़ी के पाटन, बझांग के चैनपुर और डोटी के दिपायल में हवाई पट्टियों के विस्तारीकरण का काम शुरू किया था। फरवरी में तीनों एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गए थे। सरकार ने तीनों हवाई पट्टियों में से धनगढ़ी के लिए नियमित उड़ान शुरू करने के लिए समिट एयर से करार किया है। इसी के तहत शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टाराई , उड्डयन सचिव राजन पोखरेल और तकनीकी टीम काठमांडो के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान से पाटन पहुंचे। भट्टाराई ने कहा जल्द एयर कंपनी के साथ बैठक कर विमान का शेड्यूल तैयार कर लिया जाएगा।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री माया भट्ट, बझांग सांसद भरत बहादुर सिंह, डोटी सांसद प्रेम ओली, बैतड़ी के सांसद दामोदर भंडारी ने टीम का स्वागत किया। सांसद भंडारी ने कहा वर्तमान ओली सरकार सुदूर पश्चिमी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हायर सेंटर तक पहुंचने के लिए विमान सेवा लोगों के लिए फायदेमंद होगी। पाटन एयरपोर्ट पर 1992 तक छोटे विमान चलते थे। माओवादी आंदोलन के समय माओवादियों ने हवाई पट्टी पर बम डालकर क्षतिग्रस्त कर दी थी।