{"_id":"6470eed96581251f6701e8da","slug":"aig-of-nepal-armed-forces-conducted-border-inspection-pithoragarh-news-c-8-1-151773-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नेपाल सशस्त्र बल के एआईजी ने किया सीमा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नेपाल सशस्त्र बल के एआईजी ने किया सीमा निरीक्षण
Fri, 26 May 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 26 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट स्थित झूलापुल पर एसएसबी के अधिकारी से बातचीत करते नेपाल के एआईजी। संवाद
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल सशस्त्र बल के एआईजी ने सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झूलापुल पर आवाजाही करने वाले भारतीय और नेपाली नागरिकों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
शुक्रवार को काठमांडो स्थित नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल मुख्यालय के एआईजी बंशी दहाल और सुदूर पश्चिम प्रदेश के धनगड़ी स्थित सशस्त्र प्रहरी बल नंबर सात वाहिनी के डीआईजी कुमार न्यौपाने बैतड़ी जिले के सशस्त्र प्रहरी बल 51 गुल्म बटालियन जूलाघाट पहुंचे। उन्होंने यहां सशस्त्र प्रहरी बल की बीओपी का निरीक्षण कर जवानों की समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने भारत- नेपाल सीमा का निरीक्षण किया और झूलाघाट स्थित अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पहुंचे। उन्होंने यहां बी कंपनी एसएसबी के एएसआई श्याम लाल से बातचीत की और झूलापुल पर आने जाने वाले नेपाली और भारतीय नागरिकों की संख्या के बारे में जानकारी ली।