{"_id":"5ffde5108ebc3e32a334b22b","slug":"agitation-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4109296108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी की सरकार नहीं उद्योगपतियों की सरकार है। आम आदमी को राहत देने के बजाए उद्योगपतियों को राहत दे रही है।
विज्ञापन
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक ने कहा कि किसान पिछले 48 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। पिछले एक माह में तेल के दामों में वृद्धि होने से खाद्यान्न सामग्री के दाम भी बढ़ गए हैं। महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन
पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि देश में अमीर और गरीब की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। वहां नगर अध्यक्ष पवन माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, योगेश नगरकोटी, कैलाश जोशी, कुंडल महर, रोहन सौन, जितेंद्र महर, रजत विश्वकर्मा, जावेद खान, कमलेश कसन्याल, जैक धामी, बॉब कन्याल, शंकर खड़ायत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।