{"_id":"69dffc671b5c14a8700571f2","slug":"after-receiving-permission-from-their-father-rama-lakshmana-and-sita-departed-for-the-forest-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-138007-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिता से आज्ञा पाकर राम, लक्ष्मण, सीता ने किया वन को प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिता से आज्ञा पाकर राम, लक्ष्मण, सीता ने किया वन को प्रस्थान
Thu, 16 Apr 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के गल्लागांव में रामलीला का आयोजन जारी है। रामलीला में राम, लक्ष्मण और सीता का वन जाने का मंचन खूब सराहा गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता और शेखर तिवारी के संचालन में आयोजित लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोहाघाट के ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक ने किया। लीला में कैकयी-दशरथ संवाद, कैकेयी का राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राज्य मांगना, राम, लक्ष्मण और सीता का वन को प्रस्थान करने की लीला का मनमोहक मंचन किया गया। रामलीला संरक्षक हयात सिंह ने सभी सहयोगियों, कलाकारों और दर्शकों का स्वागत किया। इस दौरान शंकर सिंह बोहरा, ललित राम, त्रिलोक सिंह बोहरा, भैरव दत्त जोशी, दीपक सिंह तड़ागी, जीतेंद्र सिंह बोहरा, मनोज सिंह बोहरा, नवीन जोशी, भवान सिंह बोहरा रहे।
विज्ञापन