फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After 17 hours, open land-Munsari road

17 घंटे बाद खुली थल-मुनस्यारी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
After 17 hours, open land-Munsari road
रामगंगा नदी में रातीगाड़ के पास नदी में मलबा गिरने से नदी का प्रवाह रूक गया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से नदियां उफान पर है। भारी बारिश के कारण आए मलबे से थल-मुनस्यारी सड़क नया बस्ती और हरड़िया के पास बंद हो गई। थल-मुनस्यारी मार्ग 17 घंटे बाद खुली।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हिस्सों में हर रोज बारिश हो रही है। धारचूला में सर्वाधिक 59.2 एमएम बारिश हुई। मुनस्यारी में 11, डीडीहाट में 4.5 और बेड़ीनाग में 3.4 एमएम बारिश हुई। बारिश से थल मुनस्यारी सड़क नया बस्ती के पास मलबा आने के कारण 13 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। लोनिवि ने बमुश्किल खोला। इधर रातीगाड़ में बारिश से भूस्खलन से थल-मुनस्यारी सड़क बंद हो गई, जिसे करीब 17 घंटे बाद खोला गया। सड़क के बंद होने से सड़क के दोनों और सैकड़ों वाहन फंस गए। कई लोग सड़क बंद होने के बाद पैदल की अपने घर पहुंचे। इधर, नाचनी-भैंसकोट सड़क घोरगाड़ी के पास मलबा आने से बंद हो गई।
विज्ञापन

बनबसा क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में 41 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। रविवार को शारदा नदी का जलस्तर दोपहर बारह बजे 36278 क्यूसेक रहा। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रभारी बैराज अटेंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि रविवार को पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में 41 एमएम वर्षा हुई है। पिछले पांच दिनों में 112 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरड़िया में बारिश से आए मलबे नदी के प्रवाह को कम किया
नाचनी। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण हरड़िया में लाखों मिट्रिक टन मलबा रामगंगा नदी में समा गया। भारी बारिश के आए मलबे ने नदी को प्रवाह को कम कर दिया है। वर्ष 2014 में नदी में मलबा आने के कारण यहां पर झील बन गई थी।

धूर्चू में सड़क की दीवार गिरकर मकान के ऊपर गिरी
झूलाघाट। मूनकोट विकासखंड के धूर्चू में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी दीवार मकान की छत में गिर गई है, जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया है। धूर्चू के ग्राम प्रधान नरेंद्र चंद ने बताया कि दीवार के मकान की छत में गिरने से छत को नुकसान हुआ है। उन्होंने छत में गिरे दीवार के पत्थरों को शीघ्र हटाने की मांग की है।

धूर्चू गांव में सड़क की दीवार मकान की छत पर गिर गई। संवाद न्यूज एजेंसी

धूर्चू गांव में सड़क की दीवार मकान की छत पर गिर गई। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed