{"_id":"668ebae05a548ac49100f37d","slug":"advice-not-to-go-to-kali-river-bank-on-13th-and-14th-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-115338-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 13 और 14 को काली नदी तट पर नहीं जाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 13 और 14 को काली नदी तट पर नहीं जाने की सलाह
Wed, 10 Jul 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़) । नेपाल स्थित दार्चुला के प्रमुख जिलाधिकारी यज्ञराज जोशी ने ग्रामीणों को 13 और 14 जुलाई को काली नदी किनारे नहीं जाने के लिए सतर्क किया है।
उन्होंने कहा है कि धौलीगंगा बांध से सिल्ट की सफाई करने और पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी और धौलीगंगा पावर स्टेशन धारचूला ने जिला प्रशासन कार्यालय दार्चुला को सूचना दी है कि शनिवार सुबह से रविवार सायं तक बांध से सिल्ट हटाने का कार्य होना है। प्रमुख जिला अधिकारी जोशी ने बताया कि 2013 में भारत के धौलीगंगा बांध का जमा पानी खोलने के बाद दार्चुला जिले में लगभग एक सौ घर बह गए थे। कहा कि इसी के चलते अपने नागरिकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। संवाद