{"_id":"6a8dd14324791b79bb052093","slug":"adventure-park-to-be-built-in-gaudi-gram-panchayat-tourism-to-get-a-boost-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-143517-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ग्राम पंचायत गौड़ी में बनेगा एडवेंचर पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ग्राम पंचायत गौड़ी में बनेगा एडवेंचर पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Tue, 25 Aug 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत गौड़ी में एडवेंचर पार्क बनेगा। पार्क के निर्माण के लिए शासन से करीब 3.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के लिए जिले में विभिन्न निर्माण कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं।
इसके तहत जल्द जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत गौड़ी में एडवेंचर पार्क बनेगा। शासन ने पार्क के निर्माण के लिए करीब 3.05 करोड़ रुपये की डीपीआर को स्वीकृति दे दी है। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) नैनीताल को सौंपी गई है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एडवेंचर पार्क के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
एडवेंचर पार्क बनने के बाद पर्यटकों के लिए घूमने-फिरने और मनोरंजन का नया स्थल उपलब्ध हो सकेगा। साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ ही क्षेत्र के छोटे कारोबारियों, दुकानदारों और अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
ग्राम पंचायत गौड़ी में एडवेंचर पार्क बनना प्रस्तावित है। इसके लिए शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। 1.22 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -संजय जोशी, जेई, केएमवीएन, चंपावत