फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Admission process started in Pithoragarh campus amid rain

Pithoragarh News: बारिश के बीच पिथौरागढ़ कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 18 Jul 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in Pithoragarh campus amid rain
पिथौरागढ़ कैंपस में प्रवेश के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को जानकारी देते प्राध्यापक। संवाद
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बारिश के बीच पहले दिन 70 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ कैंपस में बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीबीए, बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। बारिश के बाद भी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में काफी जोश दिखाई दिया। पहले दिन बीएससी में 32, बीए में 23, बीबीए में सात, बीकॉम और बीसीए में चार-चार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन


कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में 2294 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है जबकि 124 के ऑनलाइन आवेदन अपूर्ण हैं। कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में बीए, बीएससी, बीबीए, बीकॉम और बीसीए के विद्यार्थियों की प्रथम वरीयता सूची चस्पा कर दी गई है। 22 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बाद द्वितीय वरीयता सूची चस्पा की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छूटे विद्यार्थियों को ऑफलाइन प्रवेश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस के लिए नहीं लगेगी लाइन
पिथौरागढ़। कैंपस में विद्यार्थियों को फीस के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इस वर्ष छात्राओं को ऑनलाइन फीस जमा करनी है। ऑनलाइन फीस जमा करने की छायाप्रति प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद परिचय प्राप्त बनाया जाएगा। इधर कैंपस परिसर में अभाविप नगर मंत्री तिलकराज पाठक के नेतृत्व में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। संगठन के कार्यकर्ता विद्यार्थियों की प्रवेश संबंधी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। संवाद
टनकपुर महाविद्यालय में प्रवेश जारी
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अन्य कॉलेजों के विकल्प के चलते इस बार स्थानीय कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम है। प्रवेश संयोजक डॉ. पंकज उप्रेती ने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
बीए, बीएससी, बीकॉम में वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कॉलेज के सभागार में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि अब तक बीए प्रथम सेमेस्टर में 26 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 8, बी काॅम प्रथम सेमेस्टर में 12 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बीए, बीएससी, बी काॅम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में प्रवेश जारी हैं। प्रवेश में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अब्दुल शाहिद, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. सुल्तान सिंह, डॉ. डीबी सिंह, विमल जोशी, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. किरन दानू, डॉ. विजय डालाकोटी, डॉ. होशियार सिंह सहयोग दे रहे हैं। संवाद

एसएसजे विश्वविद्यालय चंपावत कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर में मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करा कर शुल्क जमा किया। प्रवेश प्रक्रिया को शांतिपूर्वक कराने को लेकर प्राचार्य प्रो. चंद्र राम और परिसर के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट के मध्य चर्चा हुई। प्रवेश प्रक्रिया के प्रारंभ होने पर कुलपति प्रो. जेएस बिष्ट ने प्रसन्नता जताई। परिसर के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed